अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नियमित योग करने का लिया संकल्प

Live News 24x7
3 Min Read
“स्वस्थ शरीर के लिए करें योगा”- विधायक रश्मि वर्मा 
कई प्रकार की बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है योग – डीएस डॉ ए के तिवारी 
बेतिया : जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल के कमलनाथ तिवारी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए के तिवारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वस्थ्य जीवन हेतु योग करना बहुत महत्वपूर्ण है इससे तन के साथ मन, भी प्रफफुल्लित रहता है। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने बताया की योग एक ऐसा जरिया है, जिसे तमाम तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है पर, इसके लिए जरूरी है कि नियमित अभ्यास किया जाए। नरकटियागंज अनुमण्डलीय अस्पताल में विधायक रश्मि वर्मा, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कर “स्वस्थ शरीर के लिए करें योगा” का संदेश दिया। उन्होंने बताया की हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो अपने अभ्यासकर्ताओं के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास के कई लाभों के बारे में जागरूकता क़ो बढ़ाना है ताकि लोग स्वस्थ जीवन क़ो जी सकें।विधायक रश्मि वर्मा ने कहा की राज्य सरकार की बहुत ही अच्छी पहल है कि अब ग्रामीण क्षेत्र में ही लोगों क़ो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिले,जनसमुदाय क़ो इसका पूरा लाभ मिले इसपर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा की एचडब्लूसी में सीएचओ, एएनएम व आशा अधिक से अधिक लोगों क़ो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जोड़े।ताकि जनसमुदाय क़ो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 14 प्रकार की जाँच होगी, वहीं 100  से ज्यादा तरह की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हो। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा की एचडब्लू सी पर समय समय पर शुगर, बीपी, कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों
से बचाव के तरीके लोगों क़ो बताए जाते है।मौके पर योगा के दौरान कई लोग उपस्थित थें।
103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *