टीबी के लक्षणों को छुपाने से नहीं जाँच कराने से होगा ईलाज-सीडीओ

Live News 24x7
3 Min Read
  • 2 हफ्ते से ज्यादा बलगम वाली खांसी हो तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाँच 
  • समय पर दवा नहीं लेने से होता है एमडीआर 
बेतिया : जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी के संदिग्ध मरीजों की निःशुल्क जाँच की जा रही है ताकि टीबी के मरीजों की जाँच कर पहचान हो सकें एवं उनका समुचित ईलाज करते हुए टीबी मुक्त बनाया जा सकें। इस सम्बन्ध में जिले के सीडीओ डॉ रमेश चंद्रा ने बताया की टीबी के लक्षणों को छुपाने से नहीं जांच कराने से ईलाज होगा, क्योंकि प्रायः देखा जाता है की लोग टीबी संक्रमित होने के बाद भी सरकारी अस्पताल में जांच व ईलाज कराने में संकोच करते है, इससे उनके साथ घर परिवार के लोगों क़ो भी टीबी संक्रमण अपने चपेट में ले लेता है। इससे बचने के लिए जनसमुदाय क़ो जागरूक किया जा रहा है की आसपास कहीं भी पुरानी खांसी, बुखार के मरीजों क़ो देखे तो उनको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया की हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर भी स्वास्थ्य मेला के आयोजन के दौरान लोगों क़ो जागरूक किया जाता है।
टीबी के लक्षण व इलाज के बारे में लोगों को करें जागरूक:
सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ, आशा, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी लोगों क़ो टीबी के लक्षण व इलाज के बारे में जागरूक करें । उन्होंने बताया कि टीबी के लक्षणों की सही समय पर जांच जरूरी है। कभी-कभी टीबी के चार लक्षण मिलते हैं। जैसे कफ, बुखार, वजन घटना, रात में पसीने आना। इन सभी लक्षणों के होने पर सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच की  जाती है। टीबी शरीर के कई हिस्सों में हो सकता है। जैसे  छाती, फेफड़ों, गर्दन, पेट आदि। टीबी का सही समय पर जांच होना बहुत ही आवश्यक होता है। तभी हम इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं।
टीबी मरीजों को मिलता है निक्षय पोषण योजना का लाभ:
जिला यक्ष्मा कार्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चेतन जयसवाल ने बताया कि टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए भारत सरकार ने 2025 तक लक्ष्य तय किया है।  इस बीमारी को सार्थक ढंग से रोकने के लिए सरकार ने निक्षय पोषण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान 1000 रुपये प्रति माह की मदद दी जा रही है, ताकि पोषण आहार का सेवन कर टीबी मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें।
वहीं सुर्यनारायण साह ने बताया की टीबी मरीजों क़ो आर्थिक सहायता देने के लिए समाजसेवी संस्था के लोगों क़ो निक्षय मित्र बनकर सहयोग हेतु आगे आने की अपील की।
148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *