राजद के राज्य परिषद की बैठक मे राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल के नाम की घोषणा

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा
पटना : ज्ञान भवन  सभागार मे राजद के नवगठित राज्य  परिषद  की बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालूप्रसाद  यादव ने नये प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के नाम की घोषणा की। अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा की जब जब राजद या महागठबंधन की सरकार होती है तब तक बीजेपी वालों ने हमारी सरकार को जंगल राज कहा है लेकिन  उन्हे अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आज पूरा बिहार जल रहा है, चारों तरफ हिंसा का तांडव जारी है खून खराबा का माहौल है क्या यह जंगल राज नहीं है यही तो जंगल राज है। हमारे राज मे खुशहाली थी। जो लोग कभी खड़े नहीं होते थे ,बोल नहीं पाते थे उन्हें बोलने की शक्ति मिली ।बिहार के लिए हमने बहुत कुछ किया है लेकिन राजद को  बीजेपी वाले बदनाम करने की सिवा और कुछ नहीं करते है। मौके पर राबड़ी देवी ने कहा की सभी राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं उनके लिए हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि  पूरा बिहार हमारा परिवार है। दलित शोषित सभी लोग हमारे अंग है। उक्त अवसर पर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर  प्रहार करते हुए कहा कि हमारी सरकार जब होगी तो हम बहुत कुछ करना चाहते हैं। महिलाओं  के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध की जाएगी ।वृद्धा, विकलांग विधवा सभी पेंशन की राशि काफी अधिक होगी।हम लोग बिहार के लिए एक बार फिर कमर कस चुके हैं।  बिहार में रोजगार के साथ विकास की दरिया बहेगी ।राज्य परिषद की बैठक में चंपारण एवं सभी जिले से सभी विधायक,जनप्रतिनिधि  एवं राज्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। नए सदस्यों में पूर्व कैबिनेट मंत्री भोलाराम तूफानी की पुत्री एवं पूर्व प्राचार्य शशि कला भी पहली बार भाग ली,इसे भावी चुनाव मे प्रत्याशी के रूप मे माना जा रहा है।
165
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *