मासिक पत्रिका तह तक के मुख्य संपादक सत्य प्रकाश मनोरंजन नहीं रहे

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी :  राजा बाजार निवासी एवं तहतक राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के मुख्य संपादक सत्य प्रकाश मनोरंजन नहीं रहे ।इधर चंद माह से सत्य प्रकाश  किडनी एवं लीवर की बीमारी से ग्रसित थे ,यद्यपि  इलाज के बाद बहुत हद तक ठीक हो चुके थे लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ गई और  दुनिया से विदाई ले ली। सत्य प्रकाश मनोरंजन रंगमंच के मजे हुए कलाकार  और कवि थे। परिवर्तन संस्था से जुड़े मनोरंजन कई नाटकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। साधारण परिवार से आने वाले मनोरंजन अपने कठिन मेहनत एवं कलम के बदौलत घर की स्थिति को सुदृढ़ किया था ।मनोरंजन को कई सम्मान मिले थे। मुख्य सम्मान परिवर्तन संस्था  एवं काली मंदिर रक्सौल के संस्थापक सेवक संजय नाथ के द्वारा इन्हे मिला था। असमय उनकी मृत्यु से शहर के कला जगत एवं पत्रकारिता से जुड़े जुड़े  लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की।संवेदना व्यक्त करने वालो मे ए एन आई के फोटो जर्नलिस्ट एवं नेशनल मिशन के प्रदेश ब्यूरो एवं शुभ भास्कर  के व्यूरो अशोक वर्मा ,परिवर्तन संस्था के संस्थापक प्रसाद रत्नेश्वर, पत्रकार राजन दत्त द्विवेदी ,वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र  झा,पत्रकार विनोद सिंह, सुगौली के पत्रकार हीरालाल प्रसाद, दिवाकर मणि त्रिपाठी ,अंग्रेजी पत्रकार सागर सूरज,अंजनी अशेष,पीटी आई व्यूरो  संजय पाण्डेय, प्रभात खबर के इन्तेजारूल ,राजकुमार , दैनिक भास्कर के गौरी शंकर आदि है।

137
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *