मुजफ्फरपुर में चलते CNG ऑटो में आग, मां-बेटी जिंदा जलीं

Live News 24x7
2 Min Read

मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके में गुरुवार को चलते CNG ऑटो में आग लग गई। हादसे में मां और बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। 4 से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में एक ही परिवार के 6 लोग बैठे थे। सभी शादी से लौट रहे थे। मृतक महिला का नाम कमरूल खातून (35) बताया जा रहा है।

हादसा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना के बेरूआ गांव के पास हुआ। मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-27 पर ऑटो में आग लग गई।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तक तक ऑटो पूरी तरह से जल चुका था।

मां-बेटी का शव ऑटो की सीट पर ही पड़ा मिला है। दोनों का पूरा शरीर जल चुका है, सिर्फ ढांचा बचा है।

परिवार मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव का रहने वाला था। ऑटो ड्राइवर मोहम्मद साजिद अपने परिवार के साथ शादी में मुजफ्फरपुर गया था। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। ऑटो में उसकी पत्नी, 2 बच्चे और 2 रिश्तेदार बैठे हुए थे।

बताया जा रहा है कि आग पहले ऑटो के पिछले हिस्से में लगी। परिवार जब तक समझ पाता आग ने पूरे ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसा कैसे हुआ इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

173
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *