बृहद चेकिंग अभियान में बकाएदार एवं चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे 22  उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई कार्यवाही

Live News 24x7
2 Min Read
बलिया। प्रबंधक निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देशन में उपखंड बलिया नगर के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र बसबार एवं विद्युत उपकेंद्र रघुनाथपुर के क्षेत्रांतर्गत ग्राम तीखमपुर परिखरा में वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान  में चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराते हुए विद्युत विभाग ने लगभग 43 बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की। यह चेकिंग अभियान  विद्युत वितरण उपखंड बलिया नगर के उपखंड अधिकारी अनिल राम एवं विद्युत उपकेंद्र बसवार के अवर अभियंता राजेश कुमार चौरसिया तथा विद्युत उपकेंद्र रघुनाथपुर के अवर अभियंता हिमालय चौहान के नेतृत्व में  लगभग 12:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में तीखमपुर  गांव में डोर टू डोर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई जिसमें उपभोक्ताओं के परिसर पर अत्यधिक संयोजन से अधिक लोड  पाए जाने पर कुल 18 उपभोक्ताओं के संयोजन के लोड में वृद्धि की गई बकाएदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत विच्छेदन की कारवाही कर लगभग 28 उपभोक्ताओं से 2 लाख 18 हजार रुपए की बकाया धनराशि वसूली गई। चेकिंग अभियान में विभिन्न उपकेंद्रों जिसमें सिविल लाइन उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवीण कुमार यादव, बिशुनीपुर  उपकेंद्र के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह, सुनील पाल अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र न्यू सिविल लाइन एवं लाइनमैन अरुण,राजेश सिंह, सत्येंद्र , अजय, अजित, जयप्रकाश, रोशन, पंकज मनोज मीटर रीडर सोनू ठाकुर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत वितरण खंड बलिया नगर के अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश  के द्वारा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी न करने एवं समय से विद्युत भुगतान करने हेतु जागरूक किया गया।
164
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *