औसी जिरोमाइल चौक पर जाम से निजात हेतु  प्रशासन का चला बुलडोजर

Live News 24x7
1 Min Read
मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी :- अनुमंडल प्रशासन बेनीपट्टी मधुबनी के आदेश पर आज बिस्फी प्रखंड के औसी जिरोमाइल चौक पर जाम से लगातार हो रहें समस्या से आम जनों को निजात दिलाने हेतु अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।बताते चले औसी जिरोमाइल चौक पर पिछले दिनों जाम की भैनकर समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा था।इस संबंध में अनुमंडल प्रशाशन बेनीपट्टी के आदेश पर पिछले दिनों अतिक्रमणकारीयों को प्रशाशन ने माईकिंग कर 17 जून तक अतिक्रमण खाली करने का आदेश जारी किया था।उसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिससे लगातार दरभंगा जयनगर मुख्य सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रहा था। बिस्फी अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशाशन ने कारवाई करते हुए सभी अतिक्रमण को जेसीबी से खाली करवाया। मौके पर भारी पुलिस बाल मौके पर मौजूद थी। जिसमें बिस्फी सीओ संतोष कुमार सिंह, औंसी थानाध्यक्ष विकास कुमार, पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर पंडित, बिस्फी थाना के एसआई बब्बन रविदास, के अलावा सीआई विजय कुमार के साथ साथ बड़ी संख्या मे महिला व पुरुष पुलिस बलतैनात थे।
143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *