तरैया विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार बने हरि नारायण सिंह, संघ और संगठन से लंबे समय से जुड़े, जनता के बीच है मजबूत पकड़

Live News 24x7
2 Min Read
अनूप नारायण सिंह।
छपरा/तरैया। बिहार की तरैया विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर हलचल तेज़ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि नारायण सिंह को इस बार टिकट के एक प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। संघ और पार्टी दोनों से लंबे समय से जुड़े रहे हरि नारायण सिंह की साफ-सुथरी छवि और जनता के बीच मजबूत पकड़ ने उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं की नजरों में एक भरोसेमंद चेहरा बना दिया है।
हरि नारायण सिंह पिछले कई वर्षों से तरैया क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करने का काम किया है और क्षेत्र के युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हरि नारायण सिंह सुलभ, सहज और कर्मठ नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जो जनसमस्याओं को लेकर लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। चाहे सड़क हो, स्वास्थ्य हो या शिक्षा, हर विषय पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन से संवाद और समाधान का प्रयास किया है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो उनकी संघ पृष्ठभूमि, संगठनात्मक अनुभव और स्वच्छ छवि उन्हें अन्य दावेदारों की तुलना में काफी आगे रखती है। यही कारण है कि तरैया विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी उनका नाम सबसे अधिक चर्चा में है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर भाजपा ने इस बार हरि नारायण सिंह पर भरोसा जताया, तो तरैया विधानसभा सीट से कमल खिलाना कहीं अधिक आसान हो सकता है।
195
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *