अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के बेलबनवा में संचालित पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत महाविद्यालय के नये ब्रांच का उद्घाटन नगर के पंच मंदिर रोड स्थित डॉक्टर जितेंद्र नाथ गुप्ता के बगल के मकान में संपन्न हुआ ।नए केंद्र का उद्घाटन मुंशी सिह महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रदेश महासचिव एवं पत्रकार अशोक वर्मा ,पीटीआई के व्यूरो पत्रकार संजय पांडे, चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव के देवप्रिया मुखर्जी , डा अनिल कुमार एवं कॉलेज के संस्थापक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा की संगीत जीने की कला सिखाता है। जिस क्षेत्र में संगीत के प्रति रुझान होता है तथा भारतीय वाद्य आधारित कार्यक्रम होते हैं उस क्षेत्र को ईश्वरीय वरदान प्राप्त होता है। उन्होंने कॉलेज के संस्थापक शैलेंद्र सिंहा को ईस कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।वरिष्ठ पत्रकार एवं सेनानी उत्तराधिकारी के प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ने कहा कि अमूमन रिटायरमेंट के बाद सरकारी कर्मी अपने जमीन के पुराने कागजात ढूढते है एवं व्यर्थ में समय व्यतीत करते हैं लेकिन शैलेंद्र जी ने बैंक से रिटायरमेंट के बाद अपने पेंशन के पैसे से इस कॉलेज की स्थापना की और नया ब्रांच खोलकर संगीत को बढावा दे रहे है तथा भारतीय संगीत के प्रति रुचि भी पैदा कर रहे हैं । डॉक्टर अनिल कुमार ने शुभकामना देते हुए कहा कि शहर के बीचों बीच इस संगीत महाविद्यालय के आ जाने से काफी छात्र-छात्राओं को सुविधा हो गई , पढ़ाई के साथ-साथ वे संगीत का अतिरिक्त प्रशिक्षण लें सकेगेग। पीटीआई के पत्रकार संजय पांडे ने मोतिहारी की धरती को कला की धरती कहा और इसे प्रोत्साहित करने वाले लोगों में परो बीरेन्द्र नाथ पांडे के योगदान पर प्रकाश डाला। उत्तराधिकारी देव प्रिया मुखर्जी ने कालेज को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।सभी अतिथियो का स्वागत बीके देकर शैलेंद्र सिन्हा ने किया।उन्होने उक्त मौके पर शाल ओढाकर प्रो अरूण कुमार को सम्मानित किया।धन्यवाद ज्ञापन के दौरान शैलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद के परति मै आभार प्रकट करता हू। मैं एक माध्यम हूं और मैं मोतिहारी में कला के क्षेत्र मे बहुत कुछ करना चाहता हूं ।अगर आप सभी का सहयोग मिला तो यहां पर बड़े-बड़े आयोजन भी करूंगा ।कार्यक्रम में कलाकारों ने कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।काफी संख्या में कॉलेज के कलाकार छात्र छात्राएं शामिल हुए। उपस्थित रहने वालों में अवकाश प्राप्त इंजीनियर राजकुमार गुप्ता, अधिवक्ता शिव पूजन राउत, बंशीधर प्रसाद ,राजीव कुमार ,इंजीनियर हरिशंकर प्रसाद, सज्जन सिंघानिया, मुक्ता कुमारी प्रेम कुमार एवं अन्य लोग थे।
176
