अशोक वर्मा
मोतिहारी : विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं नार्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर वरिष्ठ पत्रकार राजन दत्त द्विवेदी को नियुक्त किया है। प्रभारी श्री चौधरी ने नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी राजन दत्त द्विवेदी को शुभकामनाएं भी दी है। कहा है कि आप अपने पद अनुसार जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होकर अपने देश तथा हिन्दू समाज को एकजुट करने एवं सुरक्षा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री द्विवेदी को शुभकामनाओं और बधाईयां का तांता लग गया है। संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रूपेश कुमार मिश्र ,नरेंद्र झा,अशोक वर्मा, हीरालाल ने भी बधाई दी।संगठन के प्रदेश कमिटी ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने में महती भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है। बधाई देने वालों में बिहार के सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद समेत विश्व हिंदू महासंघ भारत के सदस्य शामिल हैं।गौर तलब है कि श्री द्विवेदी तीन दशक से पत्रकारिता से जुडे हुए है।दैनिक जागरण मे जिला व्यूरो रह चुके है साथ साथ कई दैनिक साप्ताहिक अखबारो मे अपनी सेवा दिये है।पत्रकार संगठन के आप जिलाध्यक्ष है।श्री द्विवेदी एक प्रतिबद्ध पत्रकार है।
147