हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सक्रिय रूप से पर्यावरण संरक्षण में भाग ले।

Live News 24x7
3 Min Read
  • भारत, जो हमेशा से प्रकृति के पूजक और संरक्षक के रूप में जाना जाता है, को विश्व पटल पर पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
गया जी।”विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान”
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि इसे एक भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप भी देना है। अभियान का नाम है “एक पेड़ माँ के नाम”, जिसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह किया गया कि वह अपनी माँ के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाए।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि “ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इस संकट से निपटने के लिए जरूरी है कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सक्रिय रूप से पर्यावरण संरक्षण में भाग ले।” उन्होंने कहा कि भारत, जो हमेशा से प्रकृति के पूजक और संरक्षक के रूप में जाना जाता है, को विश्व पटल पर पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पेड़ लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि यह हमारी भावनाओं को भी जोड़ता है। माँ, जो हमें जन्म देती हैं, सांसें देती हैं, उसी तरह एक पेड़ भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है। जब हम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर लगाते हैं, तो वह न केवल प्रकृति की सेवा है, बल्कि यह माँ के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक भी बनता है।इस अभियान के अंतर्गत यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक लगाए गए पेड़ में तुलसी का पौधा अवश्य हो। तुलसी भारतीय संस्कृति में पवित्र मानी जाती है और आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों की महत्ता को भी स्वीकारा गया है। तुलसी न केवल हवा को शुद्ध करती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में केवल एक पेड़ भी लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में हम एक हरित और स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रयास है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है।इसविश्व पर्या यह संदेश हम सबके लिए प्रेरणादायक है – माँ और प्रकृति, दोनों जीवनदायिनी हैं, और दोनों की सेवा में लगाया गया एक पेड़, आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य उपहार हो सकता है। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ताआदि
244
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *