- टीम ने मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
मधुबनी : जिले में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण में गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से सहयोगी स्वास्थ्य संस्थाओं में शामिल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ), पिरामल फाउंडेशन (स्वास्थ्य) और सीफार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को मिल रहा सहयोग और लोगों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ का नेशनल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। गेट्स फाउंडेशन की नेशनल टीम में शामिल डॉ माणिक रेलन और डॉ विशाल डोगरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रसित मरीजों की पहचान करते हुए संबंधित मरीजों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध में सहयोग करने की भी जानकारी ली गई। ग्रसित मरीजों को मिल रहे लाभ और क्षेत्र में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण में हो रहे कमी की गेट्स फाउंडेशन टीम द्वारा जानकारी ली गई।
गेट्स फाउंडेशन टीम ने सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय में जाकर डॉ ए. के. मिश्रा से विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोगी संस्थाओं की भूमिकाओं और सहयोग पर बातचीत की। नेशनल टीम द्वारा वेक्टर जनित रोग ग्रसित मरीजों की संख्या में हो रहे कमी की जानकारी ली गयी तथा आगे इसे नियंत्रित करने के लिए होने वाले आवश्यक कार्य में सहयोगी संस्थाओं से मिलने वाले सहयोग की जानकारी ली।
सहयोगी संस्थाओं को दिया गया निर्देश
गेट्स फाउंडेशन की नेशनल टीम द्वारा जिले में सहयोगी संस्था के सहयोग से वेक्टर जनित रोग में शामिल फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू, मलेरिया आदि के मिल रहे मरीजों की समय पर पहचान कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी ली गई। फाउंडेशन के अधिकारियों को बताया गया कि सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से जिले में विभिन्न वेक्टर जनित रोग ग्रसित मरीजों की समय पर पहचान करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जाती है।
फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि फाउंडेशन का उद्देश्य है विभिन्न सुविधाओं द्वारा लोगों को वेक्टर जनित रोग से निश्चित समय में उपचार सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ और सुरक्षित रखा जा सके। समय पर वेक्टर जनित रोग से ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार सुविधा उपलब्ध कराने से जिले में वेक्टर जनित रोग को नियंत्रित रखा जा सकता है और लोग स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त मोनिटरिंग करते हुए संबंधित मरीजों की समय पर पहचान और उपचार करने में आवश्यक सहयोग मिलता रहे और लोग स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें।
इस मौके पर भीबीडीसी बबन प्रसाद, भीडीसीओ मनीष कुमार, शशिकांत कुमार, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार, पिरामल फाउंडेशन के धीरज कुमार, चंद्रेश कुमार कर्ण, सीफार के जिला समन्यवक अमन कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
111