जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया ने कार्यालय परिचारी हेतु प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

Live News 24x7
2 Min Read
  • सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, जैमर आदि का लिया जायजा।
  • जिले के कुल-12 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालित हुई परीक्षा।
अशोक वर्मा 
बेतिया : बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 02/2022 अंतर्गत कार्यालय परिचारी हेतु प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन आज जिला मुख्यालय अवस्थित 12 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विपिन हाई स्कूल, आर०एल०एस०वाई० कॉलेज एवं एम०जे०कॉलेज० बेतिया अवस्थित परीक्षा केंद्र सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस क्रम में सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, वीडियोग्राफी अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया। परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय। इसके पश्चात जिलाधिकारी समाहरणालय सभागार में संचालित कण्ट्रोल रूम का मुआयना किया और पदाधिकारियों से परीक्षा के निमित जानकारी ली।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, डॉ0 शौर्य सुमन, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, बेबी कुमारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
232
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *