अशोक वर्मा
मोतिहारी : ब्रह्माकुमारी हेनरी बाजार सेवा केंद्र द्वारा सेवा केंद्र पर सम्मान के साथ मातृ दिवस मनाया गया।समारोह का उद्घाटन उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी शिव की शक्ति है और नारी को प्रकृति प्रदत्त बहुत सी विशेषताएं और शक्तिया मिली हुई है जिसमें क्षमाशीलता ,दया ,ममता ,करुणा निरंहकारिता आदि मुख्य है, इसी कारण नारी पूजी जाती है और उनको वंदे मातरम कहा जाता है ।संबोधित करते हुये शशिकला ने कहा कि आज नारी काफी सशक्त हुई है,नारी को बदले परिवेश मे अपनी दिशा भी तय करनी है।डाक्टर हेना चंद्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति मे नारी अपने दैवी रूप दुर्गा,लक्ष्मी,सरस्वती आदि के साथ काली तथा संतोषी माता के रूप मे पूजी जाती है।वक्ताओ ने कहा कि ऑलमाइटी अथॉरिटी शिव बाबा द्वारा स्थापित ब्रह्माकुमारी संस्थान एकमात्र संस्था है जिसका बागडोर नारी शक्ति का के हाथों में है। ब्रह्मा बाबा ने आठ माताओ के नाम ट्रस्ट बनाकर सारी चल एवं अचल संपत्ति उनके चरणों में अर्पित कर दिया । संबोधित करने वालों में भाजपा नेता संगीता चित्रांश, पुतुल सिन्हा, धीरा जी,संध्या रानी ,एवं अन्य थे।कार्यक्रम मे सभी अतिथि माता बहनो के साथ उपस्थित सभी माता को बीके मीना दीदी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम मे सानवी और आरूषि ने कई नृत्य प्रस्तुत किये।संचालन सहायक सेवाकेंद्र प्रभारी बीके करूणा ने किया उन्होने मां पर बहुत सुदर कविता पढी।स्वागत बीके विभा ने किया।सभी अतिथियो को ईश्वरीय सौगात दी गई।
129
