गया ।जनता दल (यू) व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) के रूप में प्रकाश राम पटवा को पुनः मनोनीत किया गया है। उन्हें यह मनोनयन भामाशाह जयंती के अवसर पर पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंग वस्त्र और मनोनयन पत्र प्रदान कर किया गया है।आभार और धन्यवाद पटवा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, परिवहन मंत्री शीला मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष व एमएलसी ललन सराफ, तथा प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह का भी आभार जताया है।भविष्य की योजनाएं
पटवा ने कहा कि व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ पार्टी की नीतियों और योजनाओं को व्यापार एवं उद्योग वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने गया जिला के सभी प्रमुख मंदिर स्थलों पर हाट बाजार समिति के गठन की योजना की घोषणा की, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।
आगामी वर्ष के लिए संकल्प
पटवा ने कहा कि आगामी वर्ष 2025 में पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
*बधाई देने वाले गणमान्य नागरिक*
इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों में शिव कुमार गुप्ता,विनोद कुमार, लालजी प्रसाद, जितेंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद बरनवाल, गौतम कुमार, नीरज वर्मा, राजकुमार शाह, तनोज कानू, मयंक चरण पहाड़ी, उदय गुप्ता, मेघनाथ पटवा, वंदना देवी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
354
