गया।मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों तक निःशुल्क सेवाएं पहुँचाने के उद्देश्य से डॉ. दीपशिखा काव्या ने तिल्हा कालीबाड़ी में एक निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और उन्हें निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं हैं।
शिविर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी परीक्षण भी किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का समुचित ध्यान रखा जाए। इस प्रकार की समग्र स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करती हैं।
डॉ. दीपशिखा काव्या ने कहा, “आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर विषय बन चुका है, लेकिन इसके बारे में बात करना आज भी एक वर्जित विषय है। इस शिविर के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाना चाहते हैं।”
शिविर में तनाव, चिंता, अवसाद और वृद्धावस्था में होने वाली मानसिक समस्याओं जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई है। प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लक्षणों, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी गई है।इस प्रकार के शिविर न केवल जरूरतमंदों को तत्काल सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को भी दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
222
