यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर पूर्व विधायक बने निक्षय मित्र

Live News 24x7
2 Min Read
  • 15 यक्ष्मा मरीजों को उपलब्ध कराया न्यूट्रीशनल सपोर्ट
  • अन्य लोगों को भी निक्षय मित्र बनने को करेंगे प्रेरित
सीतामढ़ी। माननीय पूर्व विधायक रीगा अमित कुमार टुन्ना जी द्वारा 15 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेते हुए निक्षय मित्र बनकर न्यूट्रीशनल सपोर्ट (फूड बॉस्केट) उपलब्ध कराया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुप्पी में किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुप्पी, डीपीसी रंजय कुमार आदि उपस्थित थे। पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना जी ने बताया कि डीईओ सह लेखापाल जिला यक्ष्मा केंद्र सीतामढ़ी रंजन शरण एवं श्री शंभू शरण सिंह काउंसलर एआरटी केंद्र सीतामढ़ी द्वारा उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई एवं निश्चय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया। भविष्य में और भी यक्ष्मा मरीजों को गोद लेते हुए उन्हें न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही मेरे द्वारा अन्य लोगों को भी निश्चय मित्र बनने हेतु प्रेरित किया जाएगा ताकि यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट के माध्यम से सहायता मिल सके।
सिविल सर्जन ने बताया कि इलाज अवधि में न्यूट्रीशन सपोर्ट मिलने से मरीज के जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार का सेवन भी अनिवार्य है ताकि रोग से लड़ने की क्षमता विकसित हो सके।
डॉ जेड जावेद जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के 33 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत सभी इलाजरत यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रीशन सपोर्ट निश्चय मित्र की सहायता से उपलब्ध कराया जाना है। जिसके लिए जिला स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज के सभी सक्षम व्यक्तियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों आदि से अपील है कि यथासंभव आगे बढ़कर यक्ष्मा मरीजों को गोद ले एवं यक्ष्मा उन्मूलन में जन भागीदारी सुनिश्चित करें।
188
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *