अशोक वर्मा।
मोतिहारी : ईडिया गठबंधन के बैनर तले नगर में विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुई दर्दनाक घटना के विरोध में कैंडल मार्च था, जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई और कई घायल हुए। गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के लिए सरकार की नीतियों और सुरक्षा में चूक को जिम्मेदार ठहराया। मार्च की शुरुआत मोतिहारी के गांधी स्मारक से हुई और यह मुख्य सड़कों से गुजरते हुए गांधी चौक मीना बाजार तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र, युवा और महिलाएं भी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “न्याय चाहिए”, “सरकार जवाब दो”, “निर्दोषों की हत्या बंद करो” जैसे नारे लिखे थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा, यह सिर्फ पहलगांव की घटना नहीं, बल्कि पूरे देश में बढ़ती असुरक्षा का प्रतीक है। केंद्र सरकार अपने ही नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल हो चुकी है।देश के नागरिक अब सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। आज का यह मार्च उसी चुप्पी को तोड़ने का प्रयास है। मौके पर प्रोफेसर विजय शंकर पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, किरण कुशवाहा, औसैंदूर रहमान खान, विनय सिंह अधिवक्ता, डॉ० आशीष रंजन, डॉ० आदर्श आनंद, आबिद हुसैन बजेंद्र तिवारी, ललन राम, मुन्नी साहनी,आबिद हुसैन मुखिया, सत्येंद्र नाथ तिवारी, चूमन जायसवाल, रंजीत पांडे, रमेश श्रीवास्तव ,रंजन शर्म, अरुण प्रकाश प्रकाश पांडे, आदि लोग उपस्थित रहे ।
148
