खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2025 के टॉर्च टूर यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

Live News 24x7
5 Min Read
मोतिहारी। ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल प्रेमियों के द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2025 के टॉर्च दूर यात्रा में शामिल खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से नेतृत्व नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा किया गया। उनके साथ उप विकास आयुक्त एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 4 मई से 15 मई 2025 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पटना, गया, भागलपुर, राजगीर एवं बेगूसराय में किया जा रहा है। इस आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन जागरण के लिए बिहार के सभी जिलों में खेलो इंडिया टॉर्च दूर यात्रा का आयोजन किया गया है जो विगत 14 अप्रैल से प्रारंभ है। आज इसी क्रम में खेलो इंडिया टॉर्च टूर यात्रा दल का पूर्वी चंपारण जिला में आगमन हुआ जिसका मोतिहारी के गांधी मैदान में भव्य स्वागत किया गया।
   इस अवसर पर इस टूर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
    स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों एवं नागरिक गण को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कहा कि बिहार में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का निर्माण किया गया है। यहां पर खेलों को प्राथमिकता दी जा रही है। खेल के विकास के लिए अलग से खेल मंत्रालय का गठन किया गया है। बिहार सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल लाओ और नौकरी पाओ की योजना चलाई जा रही है। अभी पिछले दिनों एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का यहां शानदार तरीके से आयोजन कराया गया जिसका पूरे राज्य में काफी पॉजिटिव असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार खेल की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बिहार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि मोतिहारी में भी खेल के विकास के लिए ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पंचायत स्तर पर खेल के मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। इसका भी काफी अच्छा असर देखने को मिल रहा है। खुशी की बात है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार राज्य की तलवारबाजी टीम का आवासीय प्रशिक्षण मोतिहारी में दिया जा रहा है। यह आवासीय प्रशिक्षण पिछले 3 अप्रैल से चल रहा है जो 2 मई तक खेल भवन मोतिहारी में संचालित होगा।
     इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और टॉर्च टूर में शामिल सभी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का अभिनंदन किया।
     इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री शुभम के द्वारा बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कुल 27 खेलों का आयोजन बिहार के पटना, गया, भागलपुर, राजगीर एवं बेगूसराय में किया जा रहा है। पटना में सबसे अधिक 11 खेल जिसमें एथलेटिक्स, रग्बी, वॉलीबॉल, ई स्पोर्ट्स,बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, टेनिस, कुश्ती, जुडो, टेबल टेनिस रोड साइकलिंग शामिल है।
     वही राजगीर में चार खेल तलवारबाजी,हॉकी, भारतोलन, कबड्डी।   गया में सात खेल- मलखंब, कलेरीपेटू, योगासन, गटका, खो खो, था गनटा, स्विमिंग। भागलपुर में दो खेल तीरंदाजी एवं बैडमिंटन तथा बेगूसराय में फुटबॉल का आयोजन कराया जा रहा है।
    इस खेल में भारत के सभी राज्यों के लगभग 10000 चयनित खिलाड़ी,टीम प्रशिक्षक, टीम प्रबंधन एवं 1020 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
    इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी,कृषि विभाग के पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला खेल प्रशाखा के सभी कर्मी गण उपस्थित थे।
163
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *