आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर आशुतोष शरण को नगर के एमकेडी स्कूल में सम्मानित किया गया

Live News 24x7
6 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए ), बिहार का अध्यक्ष बनाये जाने पर मोतिहारी के लब्धप्रतिष्ठ चिकित्सक  डाॅ. आशुतोष शरण का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को शहर के एमकेडी पब्लिक स्कूल परिसर में भव्यता के साथ किया गया। माॅ कौशल्या देवी एजुकेशनल एण्ड डेवलपमेंट ट्रस्ट, मोतिहारी के तत्त्वावधान में डाॅ. शरण को इस विशेष उपलब्धि को लेकर यह आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष  डाॅ. चन्द्रलता झा ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि बहुमुखी प्रतिभा संपन्न चिकित्सीय व समाजसेवा के क्षेत्र में नित्य नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले डाॅ. आशुतोष शरण को आईएमए, बिहार के अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा जाना चंपारण के लिए गर्व का विषय है। उन्होने  कहा कि डाॅ. आशुतोष ने चिकित्सीय सेवा के तहत अनेकश: सफलता हासिल कर कई नये कीर्तिमान गढ़े हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान व पुरस्कार हासिल किए हैं। डाॅ.झा ने बताया कि चिकित्सीय सेवा के अलावा डाॅ. आशुतोष शरण का समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्र में अप्रतिम योगदान है।इन्होने गरीब व वंचित लोगों को अपने स्तर से भरपूर मदद की है।सम्मान समारोह का उद्घाटन डॉक्टर स्वस्ति  सिन्हा, डॉक्टर जे एन गुप्ता, डॉक्टर सीबी सिंह ,डॉक्टर तबरेज अजीज ,डॉक्टर सुशील कुमार ,डॉ विनीता वर्मा, प्रोफेसर राम निरंजन पांडेय, संजय पांडे आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में जिले के चिकित्सक,  बुद्धिजीवी, संस्कृतिकर्मी व समाजसेवा क्षेत्र से काफी लोगों की भागीदारी हुई। कार्यक्रम का कुशल  संचालन मुंशी सिंह काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. ( डॉ. ) अरुण कुमार ने किया । संचालन के दौरान प्रोफेसर डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉक्टर आशुतोष शरण न सिर्फ चिकित्सा जगत में कीर्तिमान स्थापित किया हैं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी इनका भरपुर योगदान है। वर्तमान समय चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो सामाजिक या फिर राजनीतिक क्षेत्र हो ,हर क्षेत्र में इन्होंने अपने काबिलियत के बल पर मह्त्वपूर्ण स्थान बनाया है।कोरोना काल में जब काफी चिकित्सक डर के मारे या तो छुट्टी पर चले गए या कमरे में बंद हो चुके , वैसे दौर में डॉक्टर शरण ने चिकित्सकीय सेवा का कमान थामे रहा।कोरोना के काफी मरीजो को मौत से इन्होंने निकाला ।वर्तमान समय प्रयास से जुड़कर अपनी सेवा दे रहे हैं ।डाक्टर  अतुल कुमार ने कहा कि मेरी कामना है कि डाक्टर  शरण राष्ट्रीय  अध्यक्ष  बने।वक्ताओं ने इनके सेवा के फेहरिस्त को जारी किया और राजनीतिक क्षेत्र में भी इनके बढ़ते कदम की चर्चा हुई ।वक्ताओं मे संस्कृति कर्मी एवं तबला वादक संजय पांडे ने स्वागत भाषण मे कहा कि उपेक्षित बच्चों की संस्था प्रयास के आप वर्तमान समय अध्यक्ष हैं तथा उसके  विकास के अनेक कार्य किये है ,भाजपा में भी इनका स्थान आज बहुत ऊंचा है। चिकित्सा सेवा के आरंभिक काल से ही इन्होंने सामाजिक क्षेत्र मे अपनी भागीदारी देना शुरू की थी।चाहे वह मुफ्त  चिकित्सा शिविर हो  या अन्य कोई भी सामाजिक कार्य जैसे सफाई अभियान हो ,हर जगह डॉक्टर आशुतोष शरण खड़े नजर आते रहे हैं ,जो साधारण बात नहीं है। डॉक्टर शरण ने हर क्षेत्र में आगे बढ़कर  काम किया है।मंच के कार्यक्रमो मे चाहे गायक मोहम्मद रफी की याद में कार्यक्रम हो या मुकेश और किशोर दा के स्मृति में कोई कार्यक्रम हो ,हर मंच पर डॉक्टर शरण निश्चित नजर आते हैं और उनके गीत को गाकर  सुनाते रहे हैं, जो उनके कला पक्ष को उजागर करता है ।चिकित्सा के क्षेत्र में इन्होंने न सिर्फ चंपारण को बहुत कुछ दिया है बल्कि मोतिहारी में दिल्ली की चिकित्सा सुविधा अपने नर्सिंग होम में उपलब्ध कराया है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।वक्ताओं ने  यह भी कहा कि ऐसे सामाजिक डॉक्टर को राज्यसभा या राजनीति में कोई उच्च पद मिलना चाहिए क्योंकि ऐसे विरले ही निकलते हैं जो अपने व्यस्त जीवन में रहते हुए सामाजिक क्षेत्र में इतना काम किया हो।कार्यक्रम में डाक्टर  सीएल झा ने डाॅ.आशुतोष शरण को फूल माला के साथ मोमेंटो एवं शॉल तथा अनेक उपहार देकर  सम्मानित किया । सम्मानित होने के बाद डॉक्टर आशुतोष शरण ने कहा कि मेरे लिए आज गर्व की बात है की मैं इतनी बड़ी हस्ती डॉक्टर चंद्रता झा के  हाथों सम्मानित हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि मोतिहारी ने मुझे बहुत प्यार एवं आशीर्वाद दिया है , मैं इस प्यार के वसीभूत हूं ।मेरे हाथों जो कुछ भी सेवा कार्य हो रहा है इसे मैं ईश्वर की कृपा मानता हूं और भविष्य में मैं अपनी सेवा कार्य को और आगे बढ़ाऊंगा। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से मदन झा, डॉक्टर नीना झा ,डॉक्टर सुमित गुप्ता, डॉक्टर धीरज शर्मा ,डॉक्टर चांदनी सिंह आदि थे धन्यवाद ज्ञापन किया डॉक्टर अभिलाष झा ने।
128
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *