सेंदुआरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर फाइलेरिया मरीजों ने जाना रोग प्रबंधन की कला

Live News 24x7
2 Min Read
  •  डब्ल्यूएचओ की डॉ माधुरी देवराजु ने दिया प्रशिक्षण
  • एमएमडीपी किट के इस्तेमाल से 19 फाइलेरिया मरीज हुए अवगत
वैशाली। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन एवं रोग प्रबंधन के लिए सेंदुआरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गुरुवार को एमएमडीपी किट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएमडीपी किट प्रशिक्षण का मुख्य मकसद सेंदुआरी के रोगी हितधारक मंच के सदस्यों और फाइलेरिया रोगियों के बीच रोग प्रबंधन को बताना था। प्रशिक्षण के दौरान डब्ल्यूएचओ की रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु ने फाइलेरिया रोगी के माध्यम से एमएमडीपी किट के इस्तेमाल को दिखाया। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से फाइलेरिया रोगियों के सूजन में तो आराम मिलने के साथ उनके एक्यूट अटैक में भी कमी आती है। इससे रोगी के दैनिक कार्य में आसानी होती है। एमएमडीपी किट के अलावा डॉ माधुरी ने फाइलेरिया रोगियों को व्यायाम तथा बैठने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान कुल 19 फाइलेरिया मरीज सहित 32 लोगों ने भाग लिया था। इस दौरान फाइलेरिया मरीज रणधीर कुमार ने बताया कि एमएमडीपी किट के बारे में जानकारी मिली। अब मैं इसका नियमित इस्तेमाल करुंगा। किट में इस्तेमाल होने वाली चीजें साधारणत: हम घरों में इस्तेमाल करते हैं। एमएमडीपी किट की मुख्य बात जो मुझे समझ में आयी वह निजी स्वच्छता थी।
सीएचओ रितिका रंजन ने बताया कि फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर सेंदुआरी एचडब्ल्यूसी काफी सजग है। यहां बनाए गए रोगी हितधारक मंच में पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के सदस्य हैं। प्रशिक्षण के दौरान फाइलेरिया रोग और रोग हो जाने पर जो बचाव संबंधी जानकारी थी काफी रुचिपूर्ण थी। सभी ने इसकी बारीकियों को समझा है। रोगी हितधारक मंच की सहायता से पंचायत में फाइलेरिया उन्मूलन पर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण में शामिल 19 फाइलेरिया मरीज को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनमें से 12 मरीजों को एमएमडीपी किट भी प्रदान किया जाएगा। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर सुशीला देवी, आशा मीना, नीमिशा, आंगनबाड़ी सेविका वंदना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
116
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *