एस एस बी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवम प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के सहयोग से बंगाल की नाबालिग लड़की को मानव तस्कर  मोहम्मद पठान से  कराया  मुक्त।

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा 
मोतिहारी : सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर धर्म बदल कर प्यार का झांसा देकर बंगाल की नाबालिग लड़की को गलत इरादे से काल्पनिक नाम सोनू को मोहम्मद पठान ले जा रहा था काठमांडू (नेपाल)।
वह*व्यक्ति पूर्वी चम्पारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।17 अप्रेल को एस एस बी 47 वाहिनी की  एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने रक्सौल बॉर्डर से भारत से नेपाल की तरफ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को संदेह के आधार पर रोकर पूछ ताछ किया गया तो लड़की व व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण को दिया गया। जब लड़की की काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि इंस्टाग्राम से कुछ महीनों से दोस्ती थी लड़की ने बताई कि काल्पनिक नाम सोनू ( मोहम्मद पठान) हावड़ा रेलवे स्टेशन मुझे लेने के लिए आया था उसने मुझे अपने घर वाले को बताने से मना किया था । स्कूल के बहाने घर से भागकर हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के मध्यम से रक्सौल पहुंची। ये मुझे नेपाल के काठमांडू अपने किसी दोस्त के पास ले जा रहा  था वहां जाकर शादी करने और नौकरी की बात हुई थी परंतु लड़की को उसने अपना हिंदू धर्म बताया था लड़की को जब यह पता चला कि लड़का मुस्लिम है तो वह सदमे में आ गई
*लड़की का काल्पनिक नाम समिता प्रजापति उम्र 16 वर्ष लगभग मिर्जापुर हावड़ा बंगाल की रहने वाली हैं।
जब हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट 47 वाहिनी SSB ने घर वालों से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि नजदीकी थाना में गुमशुदगी एवम् अपहरण करने का प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसका कांड संख्या 65/25 हैं।
बंगाल पुलिस के आने तक व्यक्ति व लड़की को अगली प्रक्रिया हेतु एस एस बी 47 th एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण द्वारा अग्रिम प्रक्रिया के लिए  हरैया थाना रक्सौल को सुपुर्द किया गया। मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग से इंस्पेक्टर विकास कुमार, प्रदीप काजी, अरविंद द्विवेदी, नीतू कुमारी, मनु गंगोड, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण से जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता आदि शामिल थे।
172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *