बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए)गोपगुट पूर्वी चंपारण की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए)गोपगुट पूर्वी चंपारण की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह की अध्यक्षता में नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ । बैठक में विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ देने हेतु वेतन निर्धारण , सक्षमता १ उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण, एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग करवाने, सक्षमता २ उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों का प्राण जेनेरेट करने, सभी कोटि के शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान करने  एवं अन्य समस्याओं पर विमर्श हुआ।
                  बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह एवं महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ एवं वेतन निर्धारण न होने से शिक्षकों में काफ़ी आक्रोश है. वही उपाध्यक्ष रूमित रौशन एवं सर्वेश शर्मा ने कहा कि विभागीय निर्देश एवं कोर्ट के निर्देश के बावजूद वेतन निर्धारण नहीं होना विभागीय लापरवाही है  साथ ही बहुत से शिक्षकों का एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग नहीं होने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। संघ इन सभी समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर समाधान का माँग करेगा और समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में रणजीत राम ,आशुतोष सिंह अशोक पटेल अनुपम शर्मा , विनय कुमार ,अविनाश कुमार, शिवेश कुमार,सतेंद्र मिश्रा , राजू कुमार राय, विष्णुकांत सिंह,धर्मेंद्र द्विवेदी, अमृत कुमार , सुनील कुमार, नीरज सिंह ,जितेंद्र प्रसाद अजय कुमार, मो आबिद हुसैन ,बासुदेव द्विवेदी, विजय पांडेय, संदीप कुमार आदि शामिल थे
संघ की ओर से
प्रियरंजन सिंह
अध्यक्ष
बीएसटीए पूर्वी चंपारण
149
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *