समाज सेवा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिये डा. नम्रता आनंद को मिला डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान

3 Min Read
पटना, राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये
डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
    जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से बिहार विधानसभा सभागार में डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय  सम्मान समारोह का आयोजन किया था।इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद को  मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पद्मश्री सुधावर्गीज, पद्मश्री विमल जैन, डा.सहजांनद प्रसाद और डा.एल बी सिंह ने संयुक्त रूप से दिया।
   इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। हमारा कर्तव्य बनता है कि सच्चे दिल से समाज की सेवा करें।सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा ही इस देश व इस पूरे संसार का कल्याण कर सकती है ।
    उल्लेखनीय है कि डा. नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।वर्ष 2020 में नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।
    डा. नम्रता आनंद, विस्मिल्ल खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान,चित्रगुप्त सम्मान,कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड,बेस्ट वालिनटेयर अवार्ड ,एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड,शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड समेत कई राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित की गयी है।
102
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *