शिक्षा विभाग : रंगदारी मामले में मो. साहेब आलम हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Live News 24x7
2 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता की रिपोर्ट।मोतिहारी। घोड़ासहन के व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में घोड़ासहन पुलिस ने मोo साहेब आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घोड़ासहन पुलिस द्वारा बताया गया है कि मोबाइल से मैसेज कर तीन व्यवसायी से 5-5 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी जिसपर त्वरित करवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

वही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा  है कि घोड़ासहन के व्यवसायी पन्नालाल साहू, रामबाबू गुप्ता एवं मोo इफ्तेखार आलम के मोबाइल पर गत 1 अप्रैल को मोबाइल नंबर 7050093260 से मैसेज व कॉल कर 5-5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग मो0 साहेब आलम (जो पेशे से सरकारी शिक्षक है) के द्वारा किया गया था जिसे 2 अप्रैल की संध्या में उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा 3 अप्रैल को जेल भेज दिया गया है। वही साहेब आलम के निलंबन की सूचना अभीतक प्राप्त नही सकी है।

इसके संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से वार्ता करने का प्रयास किया गया परन्तु कॉल डाइवर्ट रहने के वार्ता नही हो सकी।
वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घोड़ासहन शत्रुधन प्रसाद ने बताया कि मोहम्मद साहेब आलम की गिरफ्तारी बुधवार की संध्या में हुई है जिसे कल गुरुवार को संध्या में जेल भेजा दिया गया है। वे राजकीय मध्य विद्यालय भगवान पुर कोटवा, प्रखंड घोड़ासहन में कार्यरत है। उन्होंने यह भी बताया कि आज उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज दिया जाएगा।

1101
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *