गांधी आश्रम भितिहरवा  से आरंभ एनएसयूआई की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा तीसरे दिन मोतिहारी पहुंचा,अपार जनसमूह उमडी

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : पलायन रोको नौकरी दो यात्रा आज तीसरे दिन मोतिहारी में पहुंचा। बिहार के छात्र नौजवान रोजगार और सम्मान के लिए कर रहे है यात्रा -वरुण चौधरी
पलायन रोको नौकरी दो यात्रा भीतिहरवा आश्रम से शुरू होकर आज तीसरे दिन भारौलिया पहुँची । भारौलिया में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया की पहले बिहार सांस्कृतिक राजधानी थी जबकि जेडीयू और भाजपा के डबल इंजन की सरकार में बिहार पेपर लीक की राजधानी बन चुकी है । यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश ग़रीब दास ने कहा कि बिहार के युवा जब अपने लिए रोजगार की माँग करती है तब बिहार सरकार लाठियां बरसाती है । यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस की यात्रा नहीं है बल्कि यह एक प्लेटफॉर्म है जो बिहार के तमाम बेरोजगार छात्र  नौजवानों के हक और सम्मान के लिए की जा रही है । NEET पेपर लीक से प्रभावित विवेक कुमार ने बताया कि हमारे माँ बाप कर्ज लेकर हमे पढ़ाते है और बिहार में पेपर लीक हो जाता है जिससे हमारे जैसे छात्रों का जीवन अंधकारमय हो जाता है ।
यात्रा में कन्हैया कुमार , ब्रजेश पांडे, यूथ कांग्रेस राज्य प्रभारी प्रभारी शाहिद, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष के शशि भूषण राय,NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी , पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर अवधेश कुमार  सिंह , यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश ग़रीब दास, यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष बिट्टू कुमार यादव एवम NEET एस्पिरेंट विवेक कुमार और राशिद ख़ान शामिल थे ।
204
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *