वैशाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड के मजरोही पंचायत में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन मुखिया श्री मति मंजू देवी जी की अध्यक्षता में गई। मालूम हो कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक राज्य में सतत पंचायत विकाश हेतु निर्धारित थीम में से महिला हितैषी पंचायत थीम पर कार्य करने वाली पंचायत में से प्रत्येक जिले से एक पंचायत का चयन करना था, इस हेतु वैशाली जिले से मजरोही पंचायत का चयन किया गया है और यहां की माननीय मुखिया जी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में 4 मार्च को आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु नई दिल्ली बुलाया गया था।
आज इस अवसर पर जिलाधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुखिया जी ने उपस्थित महिलाओं को ज्यादा संख्या में शिक्षित करने, सामाजिक कार्यों में अपनी स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने और महिलाओं की अधिकार हेतु जागरूक होकर दूसरे को जागरूक करने की जरूरत पर कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही पंचायत को महिला के हित के अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिले में पंचायती राज के साथ कार्य कर रही नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन की ओर से उपस्थित मनोज कुमार और दिव्या भारद्वाज ने पंचायत में महिला हितैषी थीम पर कार्य करने में पंचायत को पूर्ण सहयोग का वादा करते हुए बताए कि समाज में लड़कियों और महिलाओं के हित हेतु अभी बहुत ज्यादा कार्य करने की जरूरत है।इस अवसर पर जीविका समूह की दीदी और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली महिलाओं ने भी अपना विचार उपस्थित समूह की बीच रखी। ग्राम सभा का संचालन मुखिया प्रतिनिधि अरुण राय के द्वारा किया गया, इन्होंने भी पंचायत में महिलाओं के कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित हुए।
