वैशाली जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Live News 24x7
1 Min Read
वैशाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बाद विवाद प्रतियोगिता, समसामयिक विषयों पर बच्चियों ने अपने विचार प्रस्तुत की।
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि की उपस्थिति में रंगोली प्रतियोगिता, शपथ सत्र, नाटक के माध्यम से लड़कियों में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बच्चियों ने ये शपथ ली कि हम खुद के साथ साथ अपने आस पास की सभी बालिकाओं को पढ़ने एवं पढ़ाई पूरी करने हेतु कार्य करूंगी।
190
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *