प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता का आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
बिहार दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रखंड स्तरीय चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता गणित ओलंपियाड एवं प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में भाग लिए। गणित ओलंपियाड में 6 से 8 एवं  वर्ग 9 से 12 के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 बिहार दिवस के अवसर पर होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड अंतर्गत राo उo मo विo मुस्तफापुर उर्दू में पेंटिंग प्रतियोगिता , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं  क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। प्रखण्ड लेखपाल ( एकाउंटेंट ) ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बच्चे चयनित किए गए हैं उन्हें जिला स्तर पर अपना परचम लहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो० सेराजुल हक़ फैजी, मोo इसलाम, दीपक प्रसाद, दिलीप कुमार भगत, सुनील कुमार, पवन कुमार, अमरनाथ कुमार, मोo जाकिर, संजीत कुमार, राज कुमार, सत्यनारायण दस, राजकिशोर सिंह, अरिदमन, बदरे आलम रिज़वी, संतोष कुमार, प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना श्री रंजीत कुमार, बीआरपी चन्दन कुमार, मोo नसीम अख्तर, तस्बीहुज जमा, शमसुद्दोजा, मोo इसलाम, अनूप कुमार, मोo महफूज़ सहित अन्य शिक्षक/ शिक्षिका उपस्थित थे।
175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *