अशोक वर्मा
भारत नेपाल सीमा रक्सौल : एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एस एस बी 47वी बटालियन पनटोका रक्सौल इंस्पेक्टर विकास कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रक्सौल के रास्ते कुछ नेपाली युवतियों को उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। उसी आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी और स्वच्छ रक्सौल के संयुक्त आभियान के तहत बट्टा चौक रक्सौल से स्कॉर्पियो से दो नेपाली युवतियों को ले जा रहे मानव तस्कर को संदेह के आधार पर पूछ ताछ के लिए रक्सौल थाना लाया गया तब जाकर नेपाली युवतियों ने बताया कि एक परसा जिला नेपाल व दूसरी रौतहट जिला नेपाल की रहने वाली हैं।मेरे जीजा के दोस्त नेपाल के दिनेश साह और संजीत कुमार यादव द्वारा छपरा बिहार में लक्ष्मी पूजा में बैठने के लिए बोला गया जिसमें हमें एक दिन के लिए जाना था उसके लिए हमें पंद्रह हज़ार रुपए देने की बात कही गई थी। पूजा में शामिल होने के लिए पहने कुछ प्रक्रिया करने की बात कही गई थी जिसमें मेरी इंची टेप से लंबाई चौड़ाई तथा मेरी शरीर का नाप लेते हुए वीडियो भेजने के लिए बोला गया था हम ने वीडियो बना कर दिनेश साह को भेजा था उनके द्वारा छपरा के जितेंद्र व राजेश कुमार को भेजा गया उनके द्वारा सिराज खान नामक व्यक्ति जो कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाला हैं उन्हीं के पास लड़कियों का वीडियो भेजा जा रहा था सिराज खान द्वारा राजेश कुमार को लड़कियों को लाने के लिए दस हज़ार रुपए एडवांस के रूप में भेजा गया था। राजेश कुमार व जतिंद्र कुमार के मोबाइल में कई जगहों से लड़कियों का वीडियो आ रहा था इंची टेप से नाप करते हुए। और सभी लोग सिराज खान को भेज रहे थे वीडीयो। राजेश कुमार व जतिंद्र कुमार ने छपरा की रहने वाली दो महिलाओं को पैसा का लालच देकर अपने साथ लाया था कुशीनगर तक लड़कियों को पहुंचने के लिए। दोनों नेपाली युवतियों ने बताया कि हमें सिर्फ़ पता था छपरा जाना है रक्सौल आने के बाद बोले कुशीनगर उत्तर प्रदेश जाना है हमने बोला तो कहा कि कल तुम्हें वापस आ जाना है। इस तरह से नेटवर्किंग बना कर लड़कियों को मानव तस्करी में संलिप्त किया जा रहा हैं। सभी मानव तस्कर पर स्वच्छ रक्सौल अध्यक्ष रणजीत सिंह द्वारा रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम इंस्पेक्टर विकास कुमार, अरविंद द्विवेदी, मिक्की कुमारी, नीतू कुमारी, ओम प्रकाश, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
174
