एक हफ्ते सदर में होगी कैंसर की स्क्रीनिंग, मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

Live News 24x7
2 Min Read
  • पिछले दो वर्षों में 36 हजार 500 लोगों की हुई स्क्रीनिंग 
  • “यूनाइटेड बाइ यूनिक” की थीम पर मन रहा विश्व कैंसर दिवस 
शिवहर। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार और होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में सदर हॉस्पिटल शिवहर में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस मौके पर गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुरेश राम ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष का थीम “यूनाइटेड बाइ यूनिक” के साथ 4 से 10 फरवरी तक विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य कैंसर के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना और समय पर जांच एवं उपचार को बढ़ाना है। इस दौरान कैंसर की स्क्रीनिंग भी होगी।
डॉ राम ने कहा कि गर्भाशय के मुंह का कैंसर यानि सर्वाइकल के रोकथाम हेतु हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य में निशुल्क एचपीवी का टीकाकरण की शुरुआत की है। जिसके तहत राज्य के 9 से 14 वर्ष एक करोड़ बच्चियों को टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है। जिले में पिछले दो वर्षों में 36 हजार 500 कैंसर की स्क्रीनिंग हुई है। इसमें 13 हजार पुरुष तथा 23 हजार महिलाएं शामिल है। स्क्रीनिंग के दौरान मुंह के कैंसर के 200 संदिग्ध, ब्रेस्ट के 15 तथा सर्वाइकल के 20 पेशेंट संदिग्ध निकले। मौके पर डॉ सिद्धि, डॉ रुबी, मोहम्मद आमिर आलम, कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
170
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *