टीबी मरीज़ों की खोज के लिए मुसाचक बैरगनिया में एक्स-रे मशीन कैंप लगाया गया

Live News 24x7
2 Min Read
सीतामढ़ी। टीबी मरीज़ों की खोज के लिए हेल्थ एन्ड वेलनेस सेन्टर मुसाचक बैरगनिया में कैंप लगाया गया। इस कैंप में  एक्स-रे मशीन से 107 ग्रामीणों की जांच की गई। जिसमें चार मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही पॉजिटिव मरीज का टू-नेट जांच भी किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। टीबी जागरूकता अभियान में मुसाचक पंचायत के मुखिया दिनबंधु प्रसाद का भी समर्थन मिला तथा उन्होंने भी आपना टीबी जांच करवाया। एसटीएस प्रकाश कुमार ने कहा की टीबी एक गंभीर बीमारी है। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। टीबी को जड़ से मिटाने के लिए हम सभी को इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि टीबी के मरीज गरीब परिवारों के बीच से ही आते हैं। जिसमें कुपोषित व्यक्तियों या बच्चों में ये सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। बीसीएम सर्वानंद पाण्डेय ने बताया कि भारत को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प पर जिले में काम चल रहा है। टीबी जागरूकता जांच कार्यक्रम में एसटीएस प्रकाश कुमार, बीसीएम सर्वानंद पाण्डेय, एलटी कामेश्वर प्रसाद, एसटीएलएस गणेश कुमार, डी एफ वाई से पुरुषोत्तम कुमार, मुखिया दिनबंधु प्रसाद, सीएचओ सरीता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर, पंचायत की आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
252
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *