अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के बनियापट्टी में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभागार में संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 56वीं पुण्य स्मृति दिवस बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनायी गई। सुबह 5:00 से 10:00 तक गसन योग भट्टी हुआ उसके बाद दैनिक मुरली चली फिर सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा एवं सहायक प्रभारी बीके करुणा ने परमपिता परमात्मा शिव बाबा को भोग स्वीकार कराया। संबोधन के क्रम में सेवा केंद्र प्रभारी बीके वीभा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मूल्यों को पुनर्स्थापित करना है जिसके लिए ईश्वरीय पढ़ाई एवं राज का अभ्यास फ्री में कराया जाता है। सहायक प्रभारी बीके करुणा ने ब्रह्मा बाबा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कई संस्मरणों को भी रखा ।संस्था की स्थापना वर्ष 1936 से लेकर 80 वर्ष की यात्रा के कई संस्मरण को सुनाया। नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता ने कहा कि मैं बचपन से ही शिव की भक्त रही हूं और जब भी शिव बाबा का नाम सुनती हूं मैं खींची हुई चली आती हूं ,यहां आने पर के बाद मुझे शक्ति मिलती है ।उप मेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद ने कहा कि संस्था की सेवा हमेशा याद किया जायेगा। संचालन के क्रम में बीके अशोक वर्मा ने कहा कि 2025 से संस्था के भाई बहनों द्वारा साक्षात्कार का पार्ट आरंभ हो चुका है, तन मन और धन को सार्थक करने का अभी अवसर है।नगर निगम के दो वार्ड सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए ।जिलापदाधिकारी के पूर्व पीए राम नरेश बाबू ने आबू यात्रा का संस्मरण सुनाया।सभी अतिथि गणों ने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनसे शक्ति ग्रहण की कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि गणों को सम्मान का चादर ओढ़ाकर ईश्वरीय सौगात दी गई।
238
