मोतिहारी के कोटवा में 329 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी , नरेंद्र झा।
खेल विभाग, बिहार, पटना के द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा प्रखंड अंतर्गत भगवतीया मध्य विद्यालय में आउटडोर/इनडोर स्टेडियम एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 329.06 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी मोतिहारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,पूर्वी चंपारण मोतिहारी के प्रस्ताव पर खेल विभाग बिहार सरकार के द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
      कोटवा प्रखंड अंतर्गत भगवतीया मध्य विद्यालय में स्टेडियम सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना को कार्यकारी अभिकरण के रूप में चिन्हित किया गया है। जारी पत्र में निर्देश है कि भवन निर्माण विभाग द्वारा अनुमोदित मॉडल नक्शा एवं प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य संपन्न करा कर कार्य प्रतिवेदन खेल विभाग बिहार पटना एवं भवन निर्माण विभाग बिहार पटना को ससमय उपलब्ध कराया जाना है।
     स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण होने के एक सप्ताह के अंदर बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के पदाधिकारी को इसे जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण को सौंपना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
      जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी के साथ भगवतिया मध्य  विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण कर सभी जरूरी दिशा-निर्देश निर्देश दिए।
176
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *