माइक्रो फाईलेरिया का पता लगाने व बेहतऱ ढंग से जाँच को लेकर एनबीएस दलों का हुआ प्रशिक्षण

Live News 24x7
2 Min Read
  • नाइट ब्लड सर्वें के दौरान रात 8:30 से 12 बजे के बीच लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे 
  • संदिग्ध फाइलेरिया के रोगियों के खोज को लेकर विभाग है गंभीर 
बेतिया : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बेतिया, बगहा अनुमंडल व अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाइट ब्लड सर्वे के शुरुआत के पूर्व एनबीएस दलों का स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से प्रशिक्षण कराया गया है ताकि बेहतर ढंग से संदिग्ध फाइलेरिया मरीजों को चिन्हित की जा सकें।अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने कहा की संदिग्ध फाइलेरिया के रोगियों के खोज को लेकर विभाग गंभीर है। अतः जल्द ही नाइट ब्लड सर्वें की शुरुआत कर लोगों को जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से जागरूक कर रात 8:30 से 12 बजे के बीच लोगों के रक्त की जाँच की जाएगी। वहीं नाइट ब्लड सर्वें वाले क्षेत्र में आशा घर घर लोगो को बुलाएगी। उन्होंने बताया कि एक स्थाई एवं एक अस्थाई साइट का चयन किया गया है।
रक्त जांच करने की बताई तकनीक:
जिले के डीभीवीडीसीओ डॉ नवल किशोर प्रसाद,डब्लूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. माधुरी देवराजू एवं पिरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक लीड राजू सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा की पश्चिम चम्पारण जिले के 12 प्रखंड की एन.बी.एस.दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है जिले के अंतर्गत 18 प्रखंड में 18 सेंटीनल एवं 18 रेंडम साईट पर नाईट ब्लड सर्वे 22 नवम्बर 2024 से शुरू होना है। जिसमे 20 साल एवं उससे अधिक उम्र के व्यक्ति अपना जाँच करा सकते हैं, जो मुफ्त में किया जाना है। रात्रि 8:30 बजे के बाद ही सैम्पल लिया जाएगा ताकि माइक्रोफैलेरिया का पता लगाया जा सके।
मौके पर पिरामल प्रतिनिधि राजू सिंह, अब्दुल्ला अंसारी, श्यामसुन्दर कुमार, भीडीसीओ व कई लोग उपस्थित थे।
199
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *