विश्व प्रसिद्ध बोधगया के महाबोधी मंदिर पर स्पेशल कवर का प्रसारित किया गया, राष्टीय डाक सप्ताह के अंतर्गत फिलाटेलिक  दिवस मनाया गया

Live News 24x7
1 Min Read
  गया। भारतीय डाक विभाग, गया ने एक महत्वपूर्ण समारोह के अंतर्गत आज दिनांक 08 अक्टूबर 24 को राष्टीय डाक सप्ताह के अंतर्गत फिलाटेलिक  दिवस मनाया गया है । इस कार्यक्रम को डाक प्रमंडल कार्यालय में आयोजित किया गया है ।इस समारोह में गया प्रमंडल क कर्मचारियों के साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चों की भी उपस्थिति थी जिन्होंने पीडीए अकाउंट खुलवाया था और इनको पुरस्कृत भी किया गया है । इस अद्वितीय समारोह में बच्चो को पुरस्कार वितरण  राम बिहारी राम, वरीय डाक अधीक्षक, गया प्रमंडल गया के द्वारा किया गया है।फिलटेली दिवस के मौके पर डाक अधीक्षक  के द्वारा विश्व प्रसिद्ध बोधगया के महाबोधी मंदिर पर स्पेशल कवर का बिरुपन किया गया है।इस अवसर पर वरीय डाक अधीक्षक  राम बिहारी राम ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह में फिलाटेलिक दिवस के महत्व पर सभी का मार्गदर्शन किये है। इसके साथ ही  राम ने भारतीय डाक की विशेषता, उसके अप्रतिम पहचान एवं भारतियों के मन में उसके प्रति विश्वसनीयता को उदघाटित करते हुए बताया कि भारतीय डाक हमेशा गया वासियों को बेहतर सेवा देने हेतु तत्पर है। इस अवसर पर गौतम कुमार, सुमित कुमार, नीरज आदि उपस्थित थे |
194
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *