धिना धिन धा डांडिया उत्सव किलकारी गया में मचा धूम

Live News 24x7
2 Min Read
दिन मंगलवार को बिहार बाल भवन किलकारी गया के कैंपस में मनाया गया धिना धिन धा डांडिया उत्सव जिसमें किलकारी के अलावा कई अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इसमें बच्चों के अभिभावक के साथ-साथ सभी पर शिक्षक एवं कर्मी ने डांडिया उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया कार्यक्रम का उद्घाटन किलकारी के निर्देशक सीपीसी राजीव रंजन श्रीवास्तव कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभवी कुमारी गुड़िया कुमारी मोहम्मद महमूद आलम एवं किलकारी के सभी प्रशिक्षक अभिभावक के द्वारा दीप प्रज्वलन करके हुआ इसके बाद संगीत के प्रशिक्षक संदीप कुमार सिंह एवं उनके बच्चों द्वारा ऐगिरी नंदिनी भजन से हुआ नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार उर्फ गोलू के बच्चों द्वारा दुर्गा माता पर आधारित नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी दर्शक झूम उठे इसके बाद सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति जी सामूहिक नृत्य एवं अभिभावक अपने बच्चों के साथ जोगड़ा तारा गाने पर नृत्य करते एवं झूमते दिखे पूरे कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षक का सहयोग था गोविंद कुमार, निशि खान कल्पना कुमारी प्रियंका कुमारी अखिलेश्वर राय पिंटू कुमार प्रवीण कुमार अंजली कुमारी गौतम उर्फ गोलू नाटक पर शिक्षक मनीष कुमार चांदना भट्टाचार्य आदि मौजूद थे कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभवी कुमारी ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी लोग का बहुत सहयोग रहा अगले वर्ष इससे भी शानदार आयोजन करेंगे सभी को धन्यवाद दिया
175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *