बिहार प्रदेश के बरनवाल वैश्य महासभा के द्वारा 20 अक्टूबर  को महाधरना प्रदर्शन के देने का निर्णय

Live News 24x7
3 Min Read
 गया। पटना के गर्दनीबाग में आगामी 20 अक्टूबर 2024 को महाधरना प्रदर्शन के परिपेक्ष्य में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बिहार के गया जिले के चंडी स्थान, बांके बाजार और रानीगंज में बिहार प्रदेश के बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है। इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के सहमति से बरनवाल जाति को बिहार तथा केंद्र में ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए एक दिवसीय महाधरना को सफल बनाने हेतु एक बैठक आहूत की गई है। 20 अक्टूबर 24 को महाधरना प्रदर्शन में हजारों-हज़ार की संख्या में पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगों को जागृत करने का काम किया जा रहा है।इस बैठक में  राजू बरनवाल जी ने कहा कि हमारी संख्या बिहार में मात्र 12 लाख है वैश्य समाज 122 जातियों में सिर्फ 21 जातियों के साथ बरनवाल समाज की आबादी जोड़कर 30 लाख बताया गया है जो हम लोगों के साथ एक जघन्य अपराध है
वैश्य समाज को छोटे-छोटे जाति में बांट कर कमजोर करने का काम किया गया है हर पार्टीयां अपने वोट बैंक के लिए हम लोगों का इस्तेमाल करती है परंतु बरनवाल जाति को न तो बिहार में न ही भारत में ओबीसी का दर्जा दिया जाता है।
 इसी परिपेक्ष्य में आगामी 29 दिसंबर 2024 को पटना के मिलर हाई स्कूल में 50 हज़ार से 60 हज़ार लोगों के साथ राजनीतिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए  राजकुमार प्रसाद उर्फ  राजू बरनवाल पूरे बिहार झारखंड का भ्रमण कर समाज के हजारों साथियों को पटना में प्रायोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत  कर रहे हैं । बरनवाल  ने बताया कि बिहार में छोटी-छोटी जातियां जिनकी संख्या नगण्य हैं उन जातियों को नाम के साथ ओबीसी में आरक्षण दे दिया गया है यह हम लोगों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है इसी को देखते हुए बरनवाल जाति को बिहार तथा केंद्र में ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए आगामी 20 अक्टूबर 24 को एक दिवसीय पटना के गर्दनीबाग में महाधरना का आयोजन किया जा रहा है। बरनवाल  ने समाज लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कार्यक्रम की सफलता से बिहार सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान बरनवाल समाज के प्रति सहानुभूति के साथ हम लोगों को ओबीसी का दर्जा हासिल हो पाएगा।
 इस बैठक में वरीय  बच्चू बरनवाल , विनोद बरनवाल , सविनय , महेंद्र बरनवाल , प्रमोद बरनवाल   जितेंद्र बरनवाल , बैजनाथ बरनवाल , रोहित बरनवाल , सुजीत बरनवाल, उमा बाबू, बबलू, बालवीर चंद्र ,मनोज बरनवाल , प्रदीप कुमार बरनवाल , महामंत्री अशोक बरनवाल , विनोद देव , जयशंकर बरनवाल , संजय बरनवाल , पंकज बरनवाल , कौशल बरनवाल , डॉ विनोद बरनवाल   सहित सैकडों सम्मानित समाज के बरनवाल लोगों की मौजूदगी रही।
322
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *