इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने पंडित उगम  पांडे महाविद्यालय में किया (सीपीआर) कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता कार्यक्रम

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी  : इनर व्हील क्लब का मोतिहारी लेक टाउन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम किया। क्लब के अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बताया कि सीपीआर एक आपातकालीन उपचार है जो तुरंत  किया जाता है ।  यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम आज बच्चों के बीच किया जा रहा है,जिसमें हमारे मुख्य अतिथि शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर अतुल कुमार है। डॉक्टर अतुल कुमार  ने बताया कि
सीपीआर करने के लिए, सबसे पहले व्यक्ति की छाती पर दबाव डालना होता है।इसके बाद, मुंह से सांस देनी होती है, जिसे माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं।सीपीआर करने के लिए, व्यक्ति के सीने के बीचो-बीच अपनी हथेली रखनी होती है।पंपिंग करते समय, एक हथेली के ऊपर दूसरे हाथ को रखना होता है और उंगलियों को अच्छे से बांध लेना होता है।
हाथ और कोहनी दोनों सीधी रखनी होती हैं।छाती में पंपिंग करते हुए छाती को दबाना होता है। उन्होने डेमो करते हुए सीपीआर के बारे में ज़रूरी बातें बताई।
कार्डियक अरेस्ट के बाद तुरंत सीपीआर करने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है।
 सीपीआर करने से, व्यक्ति की रूकी हुई धड़कन फिर से शुरू हो जाती है।
  यदि आप इन तमाम  बातों पर ध्यान दे तो आप अपने घर में, राह चलते मुसाफिरों की ,किसी भी अनजान व्यक्ति की,  सीपीआर करके आप उनकी जान बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर करमात्मा पांडे ने इन बिंदुओं को बहुत ही ध्यान से सुना और बताया कि डॉक्टर अतुल मोतिहारी के लिए भगवान है।मौके पर उपस्थित  महाविद्यालय के प्रो सतीश वर्मा,प्रो वीणा रानी, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रो मीरा कुमारी प्रो पूनम कुमारी, प्रो नीलम कुमारी, प्रो आभा कुमारी,प्रो मनीषा प्रसाद, प्रो अमित कुमार, गरिमा कुमारी,सभी उपस्थित थे और उन्होंने डॉ अतुल को इतने बारीकी से सीपीआर के बारे में बतलाने के लिए आभार व्यक्त किया।मौके पर क्लब की पीपी रजनी कौशल पीपी एवं एडिटर धीरा गुप्ता, वरीय सदस्य उषा कमल,मनीषा प्रसाद,नीलम कुमारी,निशा प्रकाश ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।धन्यवाद ज्ञापन अलका सिन्हा ने किया।
198
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *