दलित साहित्य अकादमी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सुमनाक्षर का जन्मदिन 6 अक्टूबर को है, भव्य आयोजन होगा

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : भारतीय दलित साहित्य अकादमी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सोमना क्षर के जन्मदिन 6 अक्टूबर को नगर के महात्मा फूले शिक्षण संस्थान में भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष जागाराम शास्त्री ने दिया ।उन्होंने कहा कि सोनाक्षी जी के नेतृत्व में यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है तथा दलित उत्थान  की दिशा में लगातार कार्य कर रही है ।इतने महान व्यक्तित्व का जन्मदिन 6 अक्टूबर को है इसलिए संस्था के लोगों में काफी उमंग उत्साह है और आयोजन भव्य होगा ।कार्यक्रम  मे सुमनाक्षर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा ।दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश महासचिव मनोज अकेला ने कहा कि सुमनाक्षर जी से कई बार दिल्ली में मिलने का मौका मिला  है वे अति सहज है तथा  काफी आदर देते हैं।  हर पल  दलित उत्थान के लिए  नए-नए कार्यक्रम तय करते हैं। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नक्शे कदम पर चलते हुए शिक्षित बनो कार्यक्रम को हमेशा गति दिए हैं। इसका असर भी अब दलितो मे देखने को मिल रहा है।आयोजक स्कूल की प्राचार्य अलीशा सिन्हा  ने कहा कि जन्मदिन मनाने की तैयारी हम लोग कर रहे हैं और कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक मनना है।

154
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *