अशोक वर्मा
सुगौली : एक बार फिर पूर्वी चंपारण का आधा भाग बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुआ। सुगौली , नरकटिया विधानसभा, गोविंदगंज ,केसरिया और चिरैया विधानसभा बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित है ।यद्यपि 4 अकटूबर से बाढ़ का पानी थम गया है तथा ऊपरी भाग से पानी नीचे की ओर उतर रहा है लेकिन बाढ ने गरीबों को उजाड़ दिया तथा फसल बर्बाद हो गए । घर के सामान, अनाज एवं आवश्यक सामग्री को बाढ़ ने निगल लिया। गरीबों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अमूमन देखा जाता है कि संवेदनहीन प्रशासन की नींद तब खुलती है जब सब कुछ बर्बाद हो जाता है एवं लोग भूखे बीमार हो मरने लगते है। सुगौली विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु बाढ़ में डूबने से हो चुकी है ।दो दिनों के बाद उसका लाश बरामद हुआ ।इस प्राकृतिक त्रासदी के दौर में सामाजिक एवं राजनीतिक दलों की मरती संवेदना भी को परिलक्षित हुई है ।स्थानीय विधायक के प्रति भी लोगो मे आक्रोश है। युवा राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सुगौली के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और पीडितो की स्थिति करीब से देखी ,बातें की और सैकड़ो पर पीडितो के बीच खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया। उन्होंने सुगौली बाजार मे,एन एच पर प्लास्टिक के अस्थाई घर मे रह रहे दर्जनों परिवार की सुधि ली तथा उनके हाथों में उन्होंने खादध पॉकेट का वितरण किया ।इसके अलावा सुदूर दलित बस्ती में जाकर बाढ पीड़ित दलितों के हालात को देख काफी विह्वल हुए । दुख की घड़ी में गरीब दलित जनता अपने बीच 40 वर्षीय युवा असलम को देख उसके अंदर आशा की किरण जगी कि कोई तो हमारी सुधी ले रहा है ।असलम के साथ नगर के चंपारण कला मंच के अध्यक्ष शेख मोहम्मद हाशिम जिला युवराज के जिला महासचिव के अलावा विभिन्न पीड़ित गांवो के राजद कार्यकर्ता मोहम्मद असलम के साथ दौरा कर दुखी लोगों के दर्द पर मरहम लगाने का काम किया।मोहम्मद असलम ने उन्हें आश्वासन भी दिया कहा कि आज तो मैं सिर्फ आप लोगों से मिलकर स्थिति को जानने के लिए आया हू।जल्दी मे जो कुछ भी हुआ है वह मैं आपको दे रहा हूं लेकिन सहयोग का सिलसिला जारी रहेगा ।हम अपने स्तर से भी सहयोग करेंगे और प्रशासन पर भी शीघ्र सहयोग का दबाव बनाएंगे।राहत मे अनाज, फसल मुआवजा, चिकित्सा एवं खाद्य सामग्री आपके दरवाजे तक पहुंचाने का मैं पूरी कोशिश करूंगा । पीड़ितों की सेवा ही तो सच्ची इबादत है । आपके इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ खड़े है।
177
