बृज बाबू को भाव भीनी  श्रद्धांजलि दी गई

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी :  जिले के जाने-माने गांधीवादी 95 वर्षीय बृज किशोर सिंह जो ऐतिहासिक गांधी स्मारक स्तंभ एवं संग्रहालय के सचिव थे ,की मृत्यु विगत 24 सितंबर को हो गई। उनकी स्मृति में गांधी संग्रहालय परिसर में भव्य शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जाने-माने गांधीवादी विनय कुमार सिंह थे ।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ,पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, जानेमाने सर्जन डॉक्टर आशुतोष शरण, नगर निगम उप मेयर डॉक्टर लाल बाबू गुप्ता, जेपी सेनानी राय सुंदर देव शर्मा ,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा ,पूर्व प्राचार्य विनय वर्मा, पूर्व प्राचार्य शशि कला, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ,उत्तराधिकारी उषा त्रिवेदी ,एम एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर राम निरंजन पांडे, डा संतोष,पर्यावरण विद केशव कुमार, अनवर आलम अमन  के अलावा जिले के सामाजिक ,सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं सभी राजनीतिक दलों  के लोग शामिल हुए और सभी ने दिवंगत बृज बाबू के चित्र पर पुष्प  अर्पण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2 मिनट तक मौन रखकर बृज बाबू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । अपने संक्षिप्त संबोधन में पूर्व मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस गांधी संग्रहालय एवं स्मारक स्तंभ परिसर को विकसित  करना ही उनके प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

307
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *