अपर निदेशक मलेरिया एवं वी० बी० डी० उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo वी० पी० द्विवेदी के कुशल निर्देशन में , जनपद बलिया में संचालित होने वाले आगामी फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे सम्बंधित जनपद के लैब टेक्निशियन एव लैब सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज दिनांक 27/09/ 2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित किया गया जिसमे जिसमें वाराणसी मंडल से आये प्रशिक्षक डा0 अमित कुमार सिंह बायलोजिस्ट / जोनल एण्टोमोलाजिस्ट एवं श्री परशुराम गिरि सीनियर लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा फाइलेरिया जांच सम्बंधित विभिन्न बिदुओं पर प्रकाश डाला गया । डा0 अमित कुमार सिंह द्वारा फाइलेरिया रोग के स्लाइड बनाने हेतु , स्थान चिन्हित करने एव टीम का निर्माण एवं श्री परशुराम गिरी द्वारा ब्लड स्लाइड निर्माण , स्टेनिंग एव अन्य निर्माण सम्बंधी अन्य प्रोसेस के बारे मे बताया गया । प्रशिक्षण में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo पद्मावती गौतम , नोडल अधिकारी वी० बी० डी० डा० अभिषेक मिश्रा , जिला मलेरिया अधिकारी सुजीत कुमार प्रभाकर , श्री छोटेलाल प्रसाद SLT , श्री हेमन्त कुमार बायलोजिस्ट श्रीमती रागिनी वी० बी० डी० सी० , श्री सुशील कुमार यादव मले० निरी० एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे
126
