राजेश मिश्रा की रिर्पोट
भीठ भगवानपुर पंचायत में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री , पर्यटन एवं उद्योग , श्री नितीश मिश्र का क्षेत्रीय दौरा के तहत भीठ भगवान पुर पंचायत में उनका आगमन लोगों के बीच काफ़ी उम्मीदे भरा रहा जहाँ माननीय मंत्री जी का श्री बिपलेश ठाकुर के आवास पर पाग दोपटा से सम्मानित किया गया कई लोगों का बिपलेश ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री श्री मिश्र के द्वार सदस्यता ग्रहण करवाया गया मंत्री श्री मिश्र स्थानीय लोगों की समस्या से भी रूबरू हुये लोगों के समस्या का समाधान का मंत्री श्री मिश्र ने आश्वासन दिया इस कार्यक्रम को मधेपुर मध्य के मंडल अध्यक्ष श्री दधीच मिश्र लखनौर प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल प्रसाद पंचायत के श्री महेश झा प्रमोद महतो शिक्षा प्रकोष्ठ भीठ भगवान पुर के अध्यक्ष सुरेश कामत वर्तमान वार्ड सदस्य गणेश झा वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुधाकर झा वर्तमान वार्ड सदस्य राजिंदर ठाकुर एवं अनेक कार्यकर्त्ता द्वारा सफल बनाया गया. मंत्री श्री मिश्र वर्तमान मुखिया पति स्व श्रवण सिंह के आकस्मिक मृत्यु की शोक सवेदना ब्यक्त करने उनके आवास पर भी गये।
