भाजपा सदस्यता अभियान कि शुरुआत किया गया सौ से भी ज्यादा लोगों को बनाया गया सदस्य : डॉ मनीष पंकज मिश्रा

Live News 24x7
2 Min Read
 गया।भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत के  2024 में राष्ट्रीय स्तर पर अपना सदस्यता अभियान आरंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा देश को ओजस्वी प्रधानमंत्री से नरेंद्र भाई मोदी  को सदस्य बनाकर आरंभ किया गया और पूरे भारत में सदस्यता अभियान आरंभ की गई इसी सदस्यता के क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया और लगातार सदस्य बनाने का  निर्णय लिया है। आज दर्जनों लोगों को सदस्य बनाकर आरंभ किया गया है ।इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा यह अभियान पार्टी के संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 2024 के सदस्यता अभियान का उद्देश्य पार्टी के आधार को व्यापक बनाना और हर वर्ग, जाति, और समुदाय के लोगों को पार्टी की मुख्यधारा में शामिल करना है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं की संख्या में वृद्धि करना चाहती है ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का समर्थन और अधिक सशक्त हो सके।सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा का यह अभियान न केवल पार्टी की जड़ों को मजबूत करेगा बल्कि नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अधिक से अधिक नागरिकों को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा जो पार्टी के दीर्घकालिक उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा। आज के सदस्यता अभियान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर बबलू गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सदस्यता बनाया जा रहा है।
191
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *