6 बिहार बटालियन एनसीसी के 11वीं सीएटीसी कैंप में साइबर चौपाल का आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
  • साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए जानकारी और सतर्कता जरूरी-साक्षी
बोधगया । 6 बिहार बटालियन एनसीसी गया द्वारा बोधगया के निगमा मोनिस्ट्री मे आयोजित 11वीं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को सातवें दिन साइबर चौपाल का आयोजन किया गया।साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए जानकारी और सतर्कता जरूरी हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइबर  पुलिस उपाधीक्षक साक्षी रॉय ने संबोधित किया।श्रीमती रॉय ने एनसीसी कैडेटों को साइबर फ्रॉडस्टर्स,साइबर ठगी,डिजिटल अरेस्ट,म्यूल अकाउंट्स आदि के बारे मेंं विस्तृत जानकारी देते हुए सतर्क रहने के लिए कहा कि साइबर अपराधी खाताधारकों के बैक अकाउंट्स से उनके द्वारा मेहनत की कमाई को आसानी से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं।ऐसी घटनाएं अकाउंट होल्डर्स की लापरवाही और जानकारी के अभाव में ही होती हैं।किसी भी अज्ञात मैलेसियश लिंक को बिना सोचे-समझे क्लिक न करें।पुलिस उपाधीक्षक साक्षी रॉय से साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के लिए अनेक प्रश्न पूछे तथा अपनी शंकाओं का समाधान व समस्याओं का हल पाया।वक्ताओं ने साइबर अपराध से बचने हेतु जानकारी और सतर्कता को जरूरी बताया। उन्होंने ने एनसीसी कैडेटों को फेसबुक,व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया का यूज करते समय भी सावधान रहने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये। अतः में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार(कीर्ति चक्र), एडम अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला ने संयुक्त रूप से पुलिस उपाधीक्षक साक्षी रॉय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सुबेदार मेजर अमलेंदु मंडल, सूबेदार सुंदर सिंह,प्रमोद कुमार, राकेश प्रसाद,नयाब सूबेदार अरविंद शर्मा,विक्रम सिंह,बीएचएम कानाराम,सीएचएम रंजय, अनंजय कुमार,करतार,राहुल, एनसीसी अधिकारी मीनू कुमारी,जीसीआई सुप्रिया रंजन,विरेन्द्र कुमार सिंह, शहाबुद्दीन,सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे।
200
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *