इनर व्हील क्लब  गया द्वारा नेशन फर्स्ट” के तहत इनर व्हील क्लब  गया द्वारा कई प्रतियोगिताएं आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read
 गया। इनर व्हील क्लब  जिला द्वारा दिए गए गोल “नेशन फर्स्ट” के तहत इनर व्हील क्लब  गया द्वारा राजकीय कन्या हाई स्कूल रमना में कक्षा नौ एवं दसवे के बच्चों के बीच  कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।जिसमें नेशन फर्स्ट पर पोस्टर कंपटीशन ,इको फ्रेंडली राखी कंपटीशन ,ऑन द स्पॉट इको फ्रेंडली नेशनल फ्लैग कंपटीशन।
जिसमें पोस्टर मेकिंग में माया कुमारी प्रथम, रितिका कुमारी द्वितीय तथा अर्चना कुमारी तृतीय रही है।तिरंगा राखी बनाने की कंपटीशन में प्रतिभा कुमारी फर्स्ट ,आरोही कुमारी द्वितीय तथा श्रेया कुमारी तृतीय रही है। ऑन द स्पॉट फ्लैग मेकिंग कंपटीशन में स्वाति ,लवली ,पूजा तथा माया के ग्रुप को प्रथम पुरस्कार गया,
द्वितीय पुरस्कार अर्चना ,चांदनी ,जयl, प्रतिभा एवं प्रिय। के ग्रुप को को मिला है। सभी  प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया है ।
इस कार्यक्रम की शुरुवात मे प्रोजेक्ट चेयरमैन पीपी राज ढीलोन ने वहा उपस्थित प्रिंसिपल सरोज , पीडीसी अंजना पोद्दार, अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता,सीजीआर सीमा भदानी, मेंबर्स, शिक्षिकाओं तथा छात्राओ का स्वागत किया गया है।अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने इनर व्हील के विषय में लोगों को जानकारी दी है।पीपी राज ढिल्लन ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता का नाम घोषित किया है।उमा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया है।इस कार्यक्रम मे संतोष मोर ,मनीषा भदानी और कोमल धानुका का भी विशेष योगदान रहा है।बच्चों को बिस्किट तथा जूस बांटा गया है।इस मौके पे पीपी अंजना मित्तल, अनीता अग्रवाल,सुमन अग्रवाल, आदि भी उपस्थित थे।
227
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *