जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिला अध्यक्ष राम शरण यादव, जिला महासचिव कृष्ण कांत मिश्रा और बिभा शर्मा बनीं महिला अध्यक्ष

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा पश्चिम चंपारण से चलने के महीनों बाद मधेपुरा पहुंची है। अबतक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में मंगलवार को  मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रामानंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।
जन सुराज को सबसे मज़बूत राजनीतिक दल बनाने की योजना बनाई गई: सकलदेव
इस दौरान सकलदेव सहनी ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यवाहक समिति सदस्य ने जन सुराज के विचार को आने वाले दिनों में हजारों लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इतना ही नहीं जन सुराज परिवार को आने वाले दिनों में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में तैयार करने की रूपरेखा तैयार की।
ज़िला कार्यालय से भव्य रैली निकाल गांधी स्मारक पहुंचे कार्यकर्ता, बापू को किया नमन
इसके पूर्व जन सुराज के जिला कार्यालय से एक आकर्षक एवं भव्य रैली निकल गई, जो गांधी स्मारक मोतिहारी पहुंची। वहां बापू को नमन करते हुए सदस्यों ने माल्यार्पण किया। गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ता झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस रैली के माध्यम से जैन स्वराज ने संदेश दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव में बिहार की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आकर्षक रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
जिला पदाधिकारियों में इन्हें मिला स्थान
जिला अध्यक्ष: राम शरण यादव, जिला महासचिव: कृष्ण कांत मिश्रा, अभियान संयोजक: अनिल कुशवाहा,महिला अध्यक्ष: बिभा शर्मा,युवा अध्यक्ष: राघवेंद्र सिंह,किसान अध्यक्ष: सुरेंद्र प्रसाद इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।
जन सुराज के विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा मुज़फ़्फ़रपुर से आए सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रमा नंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह और धर्मेंद्र मिश्रा ने की।
197
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *