गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी से गुरुवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की मौके पर उन्होंने कोयला मंत्री से आग्रह किया।कि चतरा में कोयला से संबंधित कई अहम् मुद्दों हैं सांसद ने कोयला खनन परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि खनन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, जैसे सड़कों, बिजली, और पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाए। इसके अलावा, खनन कंपनियों द्वारा स्थानीय समुदायों के विकास में योगदान देने के लिए अधिक CSR कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल की भी मांग की। सिंह ने मंत्री से अपेक्षा की कि वे इन मुद्दों को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि चतरा के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके और क्षेत्र में सतत विकास हो।
139