डीजल अनुदान के बदले 18 घंटे किसानों को बीजली आपूर्ति सुनिश्चित करे बिहार सरकार : बीरेन्द्र गोप

Live News 24x7
1 Min Read
गया।राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा बिहार एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीरेन्द्र गोप ने बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार एवं ऊर्जा मंत्री  विजेंद्र प्रसाद यादव  को पत्र लिखकर मगध प्रमण्डल के किसानों को डीजल अनुदान के बजाय कम से कम18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।  वीरेन्द्र गोप ने कहा कि डीजल अनुदान केवल अधिकारियों एवं बिचौलियों का जेब भरने का जरिया है, विगत कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि डीजल अनुदान से जरूरत मंद किसानों को कोई लाभ नहीं प्राप्त होता, इस योजना से सिर्फ बिचौलियों एवं अधिकारियों की जेबें भरती है। वीरेन्द्र गोप ने कहा कि एक तरफ पूरा मगध प्रमण्डल में आठ दिन सावन बीत जाने के बाद भी वर्षा नहीं होने से सुखाड़ कि चपेट में है तो दूसरे तरफ बीजली विभाग द्वारा किसानों की आपूर्ति होने वाले बीजली में कटौती कर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा काम किया जा रहा है।  वीरेन्द्र गोप ने कहा कि अगर बिहार सरकार किसानों को सही मायने में मदद करना चाहती है तो कम से कम उन्हें 18 घंटा निर्वाध रुप बीजली मुहैया कराये जिससे किसान अपनी धान की रोपनी सुचारू रूप से कर सके।
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *